ग्वालियर। जलप्रदाय उपखंड लश्कर पश्चिम क्रमांक 1 द्वारा अभियान चलाकर पेयजल का अपव्यय रोकने एवं अवैध नल कनेक्शन काटने व जलकर वसूली के लिए अभियान चलाकर घर-घर में जाकर कार्रवाई की गई। जिसमें लगभग 2 लाख 3 हजार 436 रुपए से अधिक की जलकर राशि वसूल की। कार्रवाई के दौरान बकाया वसूली अभियान के अन्तर्गत बकाया जलकर की राशि न देने पर नल कनेक्शन काटे गये एवं अनेक अवैध नल कनेक्शनों को वैध किया गया तथा जलकर की राशि वसूल की गई। लश्कर पश्चिम क्रमांक 1 में सहायक यंत्री केसी अग्रवाल के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान राजस्व वसूली अमले द्वारा घर-घर जाकर जलकर वसूली की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान में वार्ड 38 में 11500 रुपए, वार्ड 41 में 22235 रुपए, वार्ड 42 में 15241 रुपए, वार्ड 43 में 26960 रुपए, वार्ड 37 में 9800 रुपए, वार्ड 39 में 19900 रुपए, वार्ड 65 में 11700 रुपए, वार्ड 38 में 71700 रुपए, वार्ड 49 में 11400 रुपए जलकर के रूप में पीएई अमले ने वसूल किये।
जलकर वसूली अभियान में 2.3 लाख वसूले
जलकर वसूली अभियान में 2.3 लाख वसूले